Author: asif memon

चिरमिरी (एमसीबी): मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी में महज एक सिगरेट के लिए हुई युवक की हत्या के चर्चित मामले में न्यायालय ने त्वरित और सख्त फैसला सुनाया है। माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निरंजन लाल चौहान की अदालत ने पुलिस की ठोस विवेचना के आधार पर घटना के महज 21 महीने के भीतर आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिगरेट पर बहस और डंडे से ताबड़तोड़ वार यह दर्दनाक घटना 31 दिसंबर 2024 की रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच की है। 20 नंबर डोमनहिल मेन रोड पर सलीम के घर के…

Read More

मेरठ: बहुचर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मेरठ की जिला एवं सत्र अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी करार दिया है। अभियोजन के अनुसार, सौरभ की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपाया गया था। मामले में 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने दोनों को दोषी माना। अब दोनों की सजा पर फैसला 14 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।

Read More

2 अक्टूबर, गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी की तस्वीर एक बार फिर सामने आती नजर आई। एक ओर जहां संगठन के कुछ पदाधिकारी पार्टी संगठन से दूरी बनाए हुए दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारी और निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एक ही दिन आयोजित कार्यक्रमों में नेताओं की अलग-अलग मौजूदगी ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और आपसी दूरी को लेकर चर्चाओं को जन्म दे दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या कांग्रेस संगठन के…

Read More

सूरजपुर। बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह मामला प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी की हत्या से जुड़ा है। अदालत ने दोषियों की सजा पर फैसला 8 अक्टूबर को सुनाने के लिए निर्धारित किया है। इसी घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य मामले में कुलदीप साहू को पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश के मामले में अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। लेकिन अदालत की कार्रवाई के बाद जब कुलदीप साहू कैमरों के सामने…

Read More

एमसीबी: जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां चिरमिरी निवासी एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अमृतधारा जलप्रपात घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद एक बार फिर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पर्यटन स्थल पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड…

Read More

मनेंद्रगढ़ में युवक कांग्रेस चुनाव पर सवाल—प्रत्याशी ने लगाया आईडी के गलत इस्तेमाल और फर्जी वोटिंग का आरोप। मनेंद्रगढ़: कांग्रेस जहां देशभर में ‘वोट चोरी’ और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री नारायण जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के डिजिटल वोटिंग ऐप में कथित गड़बड़ी और वोटिंग प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला? श्री नारायण जायसवाल द्वारा जारी वीडियो में उनके अनुसार, वोटिंग प्रक्रिया के…

Read More

मनेन्द्रगढ़। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के चलते वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। अंधेरे में पशु अचानक सड़क पर आ जाने से हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार…

Read More

राजधानी रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। मामला कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी दिए जाने से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि उन्हें विदेशी मोबाइल नंबर के जरिए धमकी भरे संदेश भेजकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले…

Read More

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More